शिवपुरी। हरियाणा की अंबाला क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की देर शाम शिवपुरी के सर्राफा बाजार से अंबाला में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में शिवानंद खंडेलवाल ज्वैलर्स व पारस ज्वैलर्स संचालको को पूछताछ के लिए उठाया है।
फिलहाल अंबाला की पुलिस दोनो व्यापारियों से पूछताछ में जुटी है। जबकि पुलिस की मानें तो अंबाला में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सुभाषपुरा के सेवढ़ा व सतनवाड़ा क्षेंत्र के कु यात सूरज मोगिंया गैंग के दो शातिर चोर सतीश मोगिंया व कैलाश मोगिंया को पकड़ा था।
दोनो चोरो ने पूछताछ में इन दोनो व्यापारियों को 33 तौला सोना 9 लाख रूपए कीमत का बेचने बताया है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नही हो पाया है कि पूछताछ में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।