शिवपुरी। विगत गुरूवार को निर्माणाधीन मकान की तलाई करते समय घायल मजदूर की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत के मामले में परिजनों के सड़कर पर लाश रखकर चक्काजाम के बाद मकान मालिक मुकंद मेडीकल संचालक के खिलाफ पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर से मामला दर्ज कर लिया है।
विदित हो कि पप्पू जाटव मुकंद निवासी भदरौनी मेडीकल वालों के चौकीदार का काम करता था और गुरूवार को निर्माणाधीन मकान पर तलाई का काम कर रहा था तभी वह मकान से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान पप्पू की मौत हो गई।
पप्पू की मौत से आहत परिजनों ने शुक्रवार को सड़क पर लाश रखकर चक्काजाम किया और मकान मालिक पर मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद फरियादी मृतक के परिजन लहरी पुत्र कायनी जाटव की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मुकंद मेडीकल संचालक के खिलाफ धारा 304 ए भादवि का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।