कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के बैड़ारी गांव में मंगलवार 16 जून की रात पुरानी रंजिश के चलते हुए एक युवक सुजान सिंह यादव(40) की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने गिर तार कर लिया है।
बताया गया है कि इस वारदात को में शामिल परमाल, उ ोद ,जगदीश, खुमान, भगवान सिंह, रामदयाल ,रूपा व हिन्नू को कोलारस टीआई आरकेएस राठौड़ व उनकी टीम ने एसपी के मार्गदर्शन में कनावदा व बैड़ारी के जंगल में माता मंदिर के पास से आज सुबह गिर तार किया है।
पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लाठियों को भी जप्त किया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।