पीडि़ता ने मीडिया से कहा: मेरे हाथ पैर पेड से बांधकर किया मेरा गैंगरेप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले 4 दिन पूर्व हुए जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम कैमरारा में सारे सामाज को हिला देने वाली घटना महिला को डायन घोषित कर गैंगरेप कर उसके गुप्तांग में गर्म रोड डाल दी, इस पीडिता ने ग्वालियर की मीडिया के सामने अपने साथ हुए इस अमानवीय घटना की अपबीती सुनाई।

पीडि़ता ने बताया कि मैं तो मेहनत-मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट भर रही थी लेकिन गांव में रहने वाले दबंग कहने लगे कि गांव में जो बच्चे मर रहे हैं, उन्हें तू डायन खा रही है। 

शुक्रवार को तो वे मुझे झोंपड़ी से बाल पकड़ कर खींचते हुए गांव में ले गए और मेरे हाथ-पैरों को पेड से बांध दिया। फिर लोहा गर्म करके मेरे पैर को जलाया। मैं चीखती रही लेकिन कोई मुझे बचाने भी नहीं आया। 

तीन दिन तक मेरे साथ ज्यादती की तो मुझे जान बचाकर भागना पडा। मैं अगर गांव से भागती नहीं तो दबंग मुझे जान से मार देते। पीडि़ता ने अपने शरीर के उन जख्मों को भी दिखाया, जो लोहे की गर्म सलाखों से दागने की वजह से उसके शरीर पर हो गए थे। पीडिता के शरीर का शायद ही कोई हिस्सा था जहां दागने के निशान न हों। 

पाठकों को यह हम बता दे डायन घोषित करने वाली बात सबसे पहले शिवुपरी समाचार डाट कॉम ने प्रकाशित थी। प्रशासन इस बात को सिरे से नकार रहा था कि डायन घोषित करने वाली बात केवल अफवाह है लेकिन ग्वालियर में पीडिता के बयानो से इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसे कई दिनो से ग्रामीणो ने डायन घोषित किया हुआ था। और इस पूरे मामले में गोवर्धन थाने की पुलिसिग फैल रही।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!