डायन घोषित महिला का गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में गर्म सलाखें घुसाईं

0
घटना स्थल से सतेन्द्र उपाध्याय/शिवुपरी। खबर आ रही है जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में आने वाले कैमरारा गांव में एक महिला को ग्रामीणों ने डायन घोषित कर गैंगरेप कर उसके पार्यवेट पार्ट में गर्म लोहे की रॉड घुसा डाली।

जानकारी के अनुसार पोहरी विधान सभा क्षेत्र के गोवर्धन थाना अंतर्गत आने वाले आदिवासी कैमरारा गांव मे निवास करने वाली रमा आदिवासी पत्नि महेश आदिवासी उम्र 33 वर्ष को गांव वालो ने पिछले एक वर्ष से डायन घोषित कर रखा था।

बताया गया है कि पिछले एक वर्ष से महिला और उसका परिवार निवार्सित जीवन जी रहे थे और गांव के अन्य लोगों ने उससे बोलचाल तक बंद कर दिया था। महिला और उसके बच्चों को कुओं से पानी तक नही भरने दिया जाने की खबरे मिल रही है।

जानकारी मिल रही है कि उक्त महिला के साथ 3 दिन पूर्व गांव के जनवेद आदिवासी, शेरसिंह आदिवासी, बुद्वा आदिवासी, रामदयाल आदिवासी, सोनकरिया आदिवासी और एक अन्य ने  मिलकर महिला का गैगरेप किया और उसे और उसके 2 बच्चो को जान से मारने की धमकी देकर छोड दिया। पीडिता ने अपने बच्चो की जान बचाने के खातिर यह जुर्म सहन कर गई।

बताया जा रहा है कि आज शाम को पीडित महिला अपने घर के बाहर बैठी थी तभी गांव के वही आदिवासी महिला को उठा कर ले गए और महिला को पुन: गैंगरेप किया गया।

इतने में इन बलात्कारीयों का मन नही भरा तो महिला को निर्वस्त्र कर जमकर मारा पिटा और लोहे के गर्म सारियों से महिला केा दाग दिया और महिला के पार्यवेट पार्ट तक में गर्म लोहे की रोड डाल देने के सामाचार मिल रहे है।

बताया गया है कि गोवर्धन पुलिस को गांव के किसी व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी मोबाईल पर दी इस सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

जानकारी मिल रही है कि इस गांव के निवासियों ने महिला पर डायन होने के आरोप इसलिए लगाए थे कि इस महिला से किसी भी व्यक्ति का झगडा हो जाता था वो मर जाता था ग्रामीणों का आरोप था यह महिला उस व्यक्ति पर टोना-टोटका कर देती थी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी पोहरी के एससडीओपी और गोवर्धन थाना प्रभारी घटना स्थल पर पंहुचे और पीडिता को शिवुपरी अस्पताल पंहुचाया। महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उसेे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

इस पूरे मामले के बाहर आने के बाद मीडिया भी हरकत में आ गई और मामले की जानकारी लेने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर जानकारी लेनी चाही। अधिकारी इस मामले की जानकारी से देने से बचते रहे।

इस सामाचार जानकारी के लिए आधीरात शिवपुरी समाचार डाट कॉम के बैराढ संवाददाता सतेन्द्र उपाध्याय को जंगल में स्थित गांव कैमरारा जाना पडा। रात में ग्रामीण भी इस मामले पर जानकारी देते बचते नजर आए एक आदिवासी ग्रामीण ने अपना पहचान ना बताने पर यह जानकारी उपलब्ध कराई।

और अंत में यह भी खबर आ रही है कि पुलिस ने इन 6 आरोपियो केा गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!