01 जून से 30 जून तक मनाया जाएगा स्वैच्छिक रक्तदान माह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रक्तदान परोपकार का एक आदर्श उदाहरण है। जो समाज को वर्ग, जाति, रंग या धर्म की विविधता के बावजूद एक सूत्र में पिरोये रखता है। जून माह (01 जून से 30 जून 2015) स्वैच्छिक रक्तदान माह के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सिविल सर्जन सह मु य अस्पताल अधीक्षक डॉ.गोविंद सिंह ने सभी महानुभावों से आग्रह किया है कि वे स्वैच्छिक रक्तदान कर असहाय व्यक्तियों की मदद करें। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक शिवपुरी में रक्तदान किया जा सकता है। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में रक्तकोष में किसी भी समय उपस्थित होकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते है।

सिविल सर्जन सह मु य अस्पताल अधीक्षक डॉ.गोविंद सिंह ने बताया कि जिला शिवपुरी वर्ष 2014 में अच्छा प्रतिशत रहा है। यह शिवपुरी जिले की सरकारी एवं गैर सरकारी व समाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों द्वारा किये गए सराहनीय योगदान के कारण संभव हो सका है। जिसके बधाई के पात्र आप सभी है स्वैच्छिक रक्तदान का प्रतिशत और अधिक बढ़ाया जा सके, ताकि रक्तदान के माध्यम से सुरक्षित रक्त के उपयोग को बढावा देकर मरणासन्न व्यक्तियों को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन सह मु य अस्पताल अधीक्षक जिला शिवपुरी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से हैपेटाईटिस-बी, हैपेटाईटिस-सी, सिफलिश एवं एच.आई.व्ही./एड्स, मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों से भी बचाव किया जा सकता है। जिले में एक मात्र लायसेंस प्राप्त रक्तकोष है, जिसमें वर्ष 2005 में 1320, वर्ष 2006 में 1736, वर्ष 2007 में 1941, वर्ष 2008 में 3199, वर्ष 2009 में 3171 एवं 2010 में 3949, वर्ष 2011 में 4876, वर्ष 2012 में 3672, वर्ष 2013 में 3241 एवं वर्ष 2014 में 3758 रक्त यूनिट एकत्रित किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!