नवागत पुलिस अधीक्षक युसूफ कुर्रेशी ने पदभार संभाला

0
शिवपुरी। शहर में नवागत पुलिस अधीक्षक युसूफ कुर्रेशी ने गुरूवार को डिण्डौरी से स्थानांतरित होकर शिवपुरी में अपना पदभार ग्रहण  कर लिया। यह पदभार नवागत एसपी को निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक एम.एल.छारी ने प्रदान किया। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर नवागत एसपी युसूफ कुर्रेशी ने खुलकर अपने कार्य करने की नीति तो नहीं बताई लेकिन उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधारात्मक प्रयास, अपराधों पर नियंत्रण व जनता से समन्वित व्यवहार बनाए रखने की बात जरूर कही। 

साथ ही कहा कि वह शीघ्र ही शहर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मीडिया से परिचय प्राप्त कर शहर की कार्यप्रणाली को लेकर रूपरेखा बनाऐंगें। इस दौरान नवागत एसपी श्री कुर्रेशी ने निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक से शहर के माहौल व पुलिस की कार्यप्रणाली की भी चर्चा की। आज दिन भर निवृत्तमान एसपी की विदाई तो नवागत एसपी के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम चलता रहा। बताना होगा कि एम.एल.छारी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का स्थानांतरण डिण्डौरी में हुआ है जबकि डिण्डौरी से युसूफ कुर्रेशी एसपी बनकर शिवपुरी आए है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!