शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शहर की शंकर कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी कपिल गुप्ता को फोन पर 5 लाख रूपए न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक अमित नामदेव निवासी शिवपुरी को पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुछ महिनो पहले कपिल की दुकान पर ही काम करता था और किसी कारण से कपिल ने उसे दुकान से हटा दिया था और इस दौरान अमित के वेतन के कुछ पैसे कपिल पर रह गए थे लेकिन कपिल ने उन पैसो का भुगतान नही किया था।
इसी बात से अमित उसी दिन से नाराज था और व्यापारी कपिल को डराने व सबक सिखाने के लिए उसे विगत दिनो मोबाइल से व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।