शिवपुरी। सुरवाया पुलिस ने विगत दिनो वन टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा लिया है। आरोपियों ने वन हमले पर उस समय हमला कर दिया था जब आरोपी मुरम का अवैध उत्खनन कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक 24 मई की शाम को वन अमले का सूचना मिली कि विची मोहनगढ़ वीट पर कुछ लोग मुरम का अवैध रूप से उत्खनन कर रहे है।
सूचना पर से कार्रवाई करते हुए वन अमले के आरक्षक सतीश मांझी अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मौके पर उत्खनन करने वालो को रोककर पूछताछ की तो उत्खननकर्ताओ विजय, लखन व पप्पी पुत्रगण शिवमोहन कुशवाह व लखन के पुत्र सुरेन्द्र ने मिलकर वन टीम पर हमला बोलते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।
घटना के बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और आज उन्हें गिर तार करने की कार्रवाई की गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।