शिवपुरी। नरवर के मगरौनी में रहने वाले एक रिटायर्ड शिक्षक के सूने घर से अज्ञात चोर 3 लाख का माल चुराकर ले गए। चोरी गए माल में सवा लाख रूपए की नकदी व सोने-चांदी का माल शामिल है।
जानकारी के मुताबिक मगरौनी के दुर्गा मार्केट में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक यालीचंद गुप्ता के दो पास-पास में मकान में है। पुराने मकान में शिक्षक अपना सामान रखते थे और पास बने नए मकान में निवास करते है।
बीती रात अज्ञात चोरो ने पुराने मकान को निशाना बना लिया और उसमें ताड़े तोड़ते हुए अंदर घुस गए तथा अलमारी में रखे सवा लाख नकद व सोने का हार, झुमकी, दो अंगूठी सोनेे तथा अन्य सामान मिलाकर करीब 3 लाख का माल चुराकर ले गए।
घटना की जानकारी सुबह शिक्षक को मिली जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और पूरी जानकारी पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।