शिवपुरी। शहर के खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा आज सुबह अपने घर में सहेली के घर ट्यूशन पढऩे की बात बोलकर गई थी। लेकिन देर शाम तक वह वापिस नही आई जिस पर से परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाले अनुराग अवस्थी की 13 वर्षीय पुत्री अपूर्णा आज सुबह करीब 10 बजे अपने घर में किसी सहेली के घर पढऩे की बात बोलकर निकली थी।
इसके बाद जब वह देर शाम तक घर वापस नही आई तो उसके परिजनो ने हर यथासंभव स्थान पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा जिसके बाद घबराकर परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।