ग्वालियर से शिवपुरी तक 100 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

0
गुना। डीआरएम ने कहा कि गुना-ग्वालियर लाइन के शिवपुरी-ग्वालियर सेक्शन के बीच ट्रेने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। वहीं ट्रेनों में बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए उन्होंने राज्य शासन से अतिरिक्त बल की तैनाती के लिए अनुरोध करेंगे। उनका कहना था कि कानून व्यवस्था के मामले में आरपीएफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। यह जीआरपी का काम है।

रेलवे की सेवाओं से यात्रियों की संतुष्टि का स्तर जांचने आए डीआरएम ने रेलों में बढ़ती वारदातों को लेकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने साफ कहा कि कानून व्यवस्था स्टेट का सब्जेक्ट है। अगर ट्रेन के अंदर भी कोई वारदात होती है तो उस पर हम सीधे तौर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। शुक्रवार को निरीक्षण करने आए डीआरएम आलोक कुमार ने ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी में बैठे यात्रियों के साथ चर्चा की। उनसे अपनी समस्याओं को लिखकर देने को कहा। इस दौरान उन्होंने कुछ यात्रियों के टिकट भी जांचे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!