पुलिस को धकिया कर फरार हो गया, बलात्कार का आरोपी

Updesh Awasthee
0
शिवुपरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले की गोवर्धन पुलिस के हाथ आया एक बलात्कार का आरोपी हाथ से फिसल गया है। बताया गया है कि उक्त आरोपी को पुलिस कैलारस थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम घनगौरा से पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गुरीच्छा में कमल कुशवाह नामक इस फरार आरोपी के छोटे भाई ने एक लड़की को अगवा कर लिया था और उसके साथ बलात्कार किया था यह घटना 27 फरवरी 2015 को घटित हुई।

पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके अपहरणकर्ता को भी गिर तार कर लिया था किन्तु बाद में युवती के बयानों में यह बात सामने आई कि उसके साथ कमल कुशवाह ने भी बलात्कार किया है लिस पर से पुलिस ने कमल कुशवाह को भी धारा 307 का आरोपी बना लिया था। कमल कुशवाह तब से फरार चल रहा था।

गोवर्धन पुलिस को सूचना मिली कि उक्त फरार आरोपी कमल कुशवाह कैलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गनगौरा गांव में छुपा हुआ है और इसी सूचना पर गोवर्धन थाना   प्रभारी बरैया एक टीम बनाकर गनगौरा जा पहुचें और कल रात को ही इसे गिर तार कर लिया।

उक्त बलात्कार के आरोपी कमल कुशवाह को ग्राम गनगौर से लाते समय ग्राम बूढदा पर शोच जाने की इच्छा जताई इस पर गोवर्धन थाना प्रभारी बरैया ने एक आरक्षक को इसके साथ कर दिया।

बताया गया है कि उक्त घटना रात 2 बजे की है आरोपी ने जंगल मे शोच जाने का नाटक किया और अकेले आरक्षक को धक्का देकर जंगल में रात का लाभी उठा कर गायब हो गया। और पुलिस के हाथ आया आरोपी आसानी से सरक गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!