सर्व ब्राह्मण महासभा में वटुकाचार्य पिरोनियां को बनाया श्योपुर जिलाध्यक्ष

शिवपुरी| सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री राकेश समाधिया 'सम्राटÓ द्वारा श्योपुर जिलाध्यक्ष के रूप में पं.वटुकाचार्य (नरेश) पिपरोनियां को नियुक्त किया है। इसी आशा के साथ सर्व ब्राह्मण महासभा ने आशा की है कि ब्राह्मण समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक तथा देश को समृद्धशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण सर्वे भवन्तु सुखिन:तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारतीय संस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व है। ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाए रखने हेतु आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों एवं महामना पं.मदन मोहन मालवीय के संस्कारों से प्रेरित सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी.) की आपसे अपेक्षा है कि संगठन के मूल उद्देश्यों को साकार रूप देने हेतु इस महान अ िायान में नव नियुक्त सर्व ब्राह्मण महासभा केजिलाध्यक्ष वटुकाचार्य सहयोग प्रदान करेंगें। 

बधाईयों का लगा तांता
वटुकाचार्य को सर्व ब्राह्मण महासभा श्योपुर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाईयां का तांता लगा हुआ है। जिसमें आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों एवं महामना मदन मोहन मालवीय के संस्कारों से प्रेरित सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी)राष्ट्र स्तरीय नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.चन्द्रप्रकाश गौसंाई, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं.राजेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पं.शुभेष शर्मन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.रमेश पांण्डेय (रमलाचार्य), प्रदेशाध्यक्ष पं.हरीश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री डॉ.राकेश समाधिया (सम्राट) के द्वारा पं.वटुकाचार्य(नरेश पिपरोनियां) कराहल को श्योपुर जिले कासर्व ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसमें देवकीनंदन पालीवाल, जगदीश प्रसाद मुदगल सीएमओ, रविशंकर दांतरें, ओमप्रकाश भारद्वाज, गणेशराम मालवीय, विनोद शर्मा, ललित कुमार पाठक, पं.परमानन्द भारद्वाज, पं.रामजी लाल त्रिपाठी कराहल,डॉ.मोहनकिशोर व्यास कोलारस, पं.रमेश पांडे, पं.भूपेन्द्र विकल, देवेन्द्र शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, पं.बृजेश समाधिया, दुर्गालाल अवस्थी, जे.पी.पांडे, डॉ.बृजेश मिश्रा, पं.जितेन्द्र समाधिया, श्रीमती रेखा मिश्रा, श्रीमती राजेश्वरी पांडे शिवपुरी, पं.गोपाल शर्मा श्योपुर, भानू गौतम, अनिल भार्गव सहित काफी सं या में ब्राह्मण बन्धुओं ने पं.वटुकाचार्य पिपरोनियां को बधाईयां दी व वटुकाचार्य ने महासभा के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।