दुर्घटना में सीएसी नीरजा भार्गव और अरविंद सडैया घायल

0
शिवपुरी। जिले के सुरवाया स्कूल में निर्मित हो रहे लेट्रिन बाथरूम का निरीक्षण करने जा रहे सीएसी नीरजा भार्गव और अरविंद सडैया आज दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को ए बुलेंस जिला अस्पताल लेकर आई जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वह देखें कि स्कूलों में लेट्रिन बाथरूम बन रहे हैं या नहीं। अधिकांश स्कूलों में इनका निर्माण शिक्षक करा रहे हैं, लेकिन गर्मी में पानी की किल्लत के चलते अधिकांश स्कूलों में इनका निर्माण नहीं हो रहा जिस पर शिक्षा अधिकारी ने नाराजी जाहिर की और सीएसी को स्कूलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया। इसी आदेश के क्रम में सीएसी नीरजा भार्गव और अरविंद सडैया आज सुरवाया स्कूल में निरीक्षण करने के लिये जा रहे थे तो पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी और वाहन चालक वाहन भगाकर ले गया। बाद में किसी ने मोबाइल से ए बुलेंस को सूचना दी जिससे दोनों को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। नीरजा भार्गव को अधिक चोटें आई हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!