चैंक दे कर किसान से खरीद लिया लाखो का माल, अब नही हो रहा है भुगतान

0
शिवपुरी। ग्राम किरौंली में रहने वाले किसान रामफल पुत्र रघुवीर सिंह जाट के साथ फर्जी चैंक थमा कर गेंहू व धान खरीदने का मामला प्रकाश में आया है। 

किसान द्वारा एसपी को सौंपे गए शिकायती आवेदन के मुताबिक डेढ़ माह पूर्व किसान के पास लुकवासा निवासी पुरूषोत्तम गुप्ता जो कि वर्तमान में शिवपुरी के फतेहपुर रोड़ गांधी पेट्रोल पंप के सामने किराए से रहता है, उसने गेंहू व धान खरीदा तथा इसकी एवज में बैंक ऑफ बड़ौदा का 6 लाख 31हजार रूपए का चैंक दे दिया। 

लेकिन जब चैंक बैंक में लगाया तो चैंक बांउस हो गया जिस पर से किसान ने व्यापारी से बात की तो व्यापारी ने उससे 1 लाख 550 रूपए का गेंहू ओर खरीदकर इस बार एक्सिस बैंक का 7 लाख 31550 का चैंक यह कहकर थमा दिया कि इस बार भुगतान हो जाएगा। 

लेकिन यह चैंक भी बांउस हो गया। घबराए किसान ने पुरूषोत्तम को लुकवासा सहित अन्य स्थानों पर तलाशा लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लगा। किसान ने उक्त व्यापारी से उसके पैसे दिलाने सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की गुहार एसपी से लगाई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!