कोलारस। कस्बे के ग्राम खोंखर स्थित एक सूखे कुएं में एक युवक की बीती रात लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को बीती रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि ग्राम खोंखर स्थित एक कुंए में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से लाश निकलवाई तो उसकी पहचान सेंसई निवासी कल्ला पुत्र मकरंद यादव के रूप में हुई।
अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि कल्ला किसी हादसे का शिकार हुआ है या किसी ने उसकी हत्या करके कुएं में शव को फैंक दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।