वन रक्षक के साथ मारपीट कर छुड़ा ले गए लकड़ी से भरा ट्रैक्टर

0
शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम ककरई रोड़ पर आज सुबह अवैध लकड़ी से भरी ट्रॉली को पकडऩे वाले तीन आरक्षकों पर दंबगो ने हमला बोल दिया। उक्त लोग मारपीट करते हुए उक्त ट्रॉली को भी छुड़ाकर ले गए।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वन रक्षक शक्ति सिंह नंगेले को आज तड़के सूचना मिली कि ककरई रोड़ से अवैध लकड़ी से भरी ट्रॉली जा रही है। सूचना पर से शक्ति सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा जहां उसने ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

इधर वाहन चालक शिवराम यादव ने अपने मालिक को फोन लगा दिया जिस पर से दो अन्य दंबग रघुवीर यादव व गिर्राज यादव मौके पर आ गए और उन्होने आते ही तीनो आरक्षकों के साथ मारपीट करते हुए ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए।

बाद में पिटे हुए आरक्षक थाने पहुंचे और उन्होने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिर तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!