शिवपुरी। नगरपालिका में दो सदस्यीय पार्षदों को अपील समिति में लाने के लिए चुनाव 27 मई को होगा। उक्त जानकारी शहरी विकास प्राधिकरण के पीओ भारत भूषण पाण्डे ने दी है। उन्होंने बताया कि 27 मई को सुबह 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों को भरने का क्रम शुरू होगा और आवश्यक हुआ तो मतदान शिविर 1 बजे से होगा। नगरपालिका में नई परिषद को गठित हुए पांच माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक अपील समिति का गठन नहीं हुआ जिससे कई प्रकरण लंबित पड़े हैं। इसी कारण अभिभाषक विजय तिवारी ने पिछले दिनों कलेक्टर और सीएमओ को नोटिस दिया था। इस नोटिस के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और उसने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।