शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्र. 12 में विगत दिवस एक आरोपी ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के साथ चिल्लाने पर उसके परिजन वहां आ गए जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी उन्हें चकमा देकर चंगुल से छूट गया और मौके से भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना (परिवर्तित नाम) पत्नी हरिओम प्रजापति उम्र 20 वर्ष बीती 17 और 18 अप्रैल की रात घर सो रही थी तभी आरोपी सुनील पुत्र जगराम धाकड़ निवासी मगरधा श्योपुर उसके घर में घुस आया और उसन सपना के साथ अश£ील छेडख़ानी शुरू कर दी।
नींद टूटने पर पीडि़ता ने आरोपी को देखकर चींखना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके सास, ससुर और देवर वहां आ गए जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी उन्हें चकमा देकर वहां से भाग निकला।

.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।