शिवपुरी। पुरानी रंजिश के कारण तेंदुआ थाना क्षेत्र में दबंगों ने दलित की बुरी तरह धुनाई लगाई तथा पत्थर डालकर उसके बोर को बंद कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फरियादी करण सिंह जाटव निवासी सरजापुर अपने खेत पर काम कर रहा था उसी दौरान बरखेड़ा निवासी आरोपीगण लालाराम, वीरेन्द्र, राजू, रामजीलाल, जालम सिंह आये और उन्होंने जाति सूचक गालियोंं से करण सिंह को नवाजना शुरू कर दिया और एकराय होकर उस पर हमला बोल दिया। यही नहीं उसके खेत पर लगे बोर में पत्थर भर दिये तथा वहां रखे सामग्री की भी तोडफ़ोड़ की। इसके बाद आरोपीगण भाग निकले।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।