सरकारी स्कूलों के निजीकरण पर कर्मचारी कांग्रेस ने किया विरोध

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप पीपीपी के आधार पर निजी हाथों मे सौंपने जा रही है जिससे नाराज कर्मचारी संगठनों ने आज सैकड़ों की सं या मे एकत्रित होकर माननीय मु यमंत्री के नाम जिलाधीश शिवपुरी की ओर से संयुक्त कलेक्टर बीपी माथुर को ज्ञापन सौंपा। 


म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं अध्यापक नेता राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि ज्ञापन मे राज्य सरकार का ध्यान अध्यापकों एवं शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य जनगणना, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, स्वास्थ्य विभाग का कृमिनाशक गोली वटवाना, राजस्व विभाग द्वारा शिक्षकों से जाति व आय प्रमाण पत्र वनवाना, मध्यान्ह भोजन बटवानो, बालक बालिका शौचालय बनवाना आदि कार्य कराये जाने पर केन्द्रित कर मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों मे प्रमुख रूप से कर्मचारी कांग्रेस के जिला संगठक चन्द्रशेखर शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा, राजकुमार सरैया, सुनील उपाध्याय, उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया,  दुर्गा प्रसाद ग्वाल, गोविन्द अवस्थी, संजय भार्गव राष्ट्रीय ,स्नेह रघुवंशी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, मनमोहन जाटव, दिलीप त्रिवेदी, अशोक शर्मा  सहित एक सैंकड़ा कर्मचारी शिक्षक मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!