करैरा। पुलिस ने ग्राम टीला के प्राथमिक विद्यालय के मैदान में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथों हजारों की जीत-हार का दावं लगाते हुए दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 86500 रूपए व एक ताश की गड्डी सहित दो लक्जरी वाहन बरामद किए है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है वही उक्त जुआरी झांसी से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए टीला गांव आए हुए थे।
पकड़े गए जुआरियों में मुकेश (38)पुत्र प्रसाद रॉय, मलखान सिंह(25) पुत्र लालाराम राजपूत, रविन्द्र रॉय 30, दीपक रॉय, पवन(26)पुत्र गुलाब साहू व रामनरेश(53) पुत्र श्रीराम रॉय 53 निवासी समस्त प्रेेमनगर झांसी शामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।