नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले को 10 साल की जैल

0
करैरा-शिवपुरी। अपर सत्र न्यायाधीश करैरा एसएस परमार ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक पुटई उर्फ नवलकिशोर (26) पुत्र नारायण कलावत निवासी मनपुरा को दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद व 6 हजार रूपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी एजीपी धनीराम यादव ने की। 

अभियोजन के मुताबिक आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को दिनारा से 25 अक्टूबर 2014 को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर अपने साथ पहले झांसी फिर झांसी से दिल्ली ले गया था। 

यहां आरोपी ने 5 दिन तक उसके साथ बलात्कार किया और फिर पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया था जिस पर से मंगलवार को इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!