अंजलि आर्या के श्रीमुख से आज बहेगी वेदकथा की वाणी

0
शिवपुरी-सुप्रसिद्ध आर्य वक्ता और वेदों के ज्ञान में महारथी माने जानी वाली अंजलि आर्या के श्रीमुख से आज शहर के आर्य समाज मंदिर में वेदकथा की वाणी के ज्ञान की बयार बहेगी। इसके लिए आर्य समाज रोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर में 01 से 03 मई तक संगीतमय व ज्ञानवर्धक वेदकथा का आयोजन किया गया है। 

वेदकथा के मु य यजमान इन्द्रजीत सिंह चावला परिवार होंगें, जहां प्रसिद्ध आर्य कथा मर्मज्ञ अंजलि आर्या के श्रीमुख से वेदकथा का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में 01 को प्रात: 8:30 बजे से यज्ञ होगा जबकि प्रात:10:30 बजे से वेदकथा का वाचन अंजलि आर्या करेंगी। इस दौरान वेदकथा में वेदों की महिमा और घर-परिवार में सुख-समृद्धि और यश के वैभव को बनाए रखने के लिए लोगों को यज्ञ के प्रति प्रेरित किया जाएगा व वेदकथा के माध्यम से वेदों की महिमा को घर-घर पहुंचाया जाएगा। 

आर्य समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है जहां सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा समस्त आर्य समाज के प्रतिनिधियों से 01 से 03 मई तक स्थानीय आर्य समाज मंदिर में पहुंचकर यज्ञ एवं वेदकथा का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!