पति की प्रताडऩा से तंग आकर कृष्णा ने खाया था जहर, पति पर मामला दर्ज

0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के बुरहानपुर में कृष्णा लोधी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद के उसके पति को आरोपी बनाया है। उक्त आरोपी दहेज के लिए कृष्णा को प्रताडि़त करता था जिससे तंग आकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।

पुलिस ने आरोपी पति अवधेश लोधी के खिलाफ धारा 498 ए, 304 बी सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

विदित हो कि कृष्णा लोधी ने विगत 25 मार्च को जहर खा लिया था जिसकी इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की और मृतिका के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की।


जिसमें ज्ञात हुआ कि आरोपी अवधेश लोधी कृष्णा से एक लाख रुपये दहेज मांग रहा था और न देने पर वह उसकी मारपीट कर तरह-तरह से प्रताडि़त करता था जिससे तंग आकर उसने जहर का सेवन कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!