नरवर से अपहृत 6 वर्षीय बालक मुक्त,4 अपरहणकर्ता गिरफ्तार

0
शिवपुरी। पिछली 21 अप्रैल को नरवर से एक शादी समारोह में शमिल होने आए 6 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया था। बताया गया है उक्त बालक आज पुलिस ने बरामद कर लिया है और इस वारदात में शामिल 5 में से 4 अपहरणकर्ताओ को गिर तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नगर में स्थित गांधी मार्केट में जूता व्यापारी तलवार राठौर के पूत्र राघवेन्द्र राठौर की शादी मंगलवार 21 अप्रैल को थी इस शादी में राघवेन्द्र के बडे भाई का पुत्र नीलेश भी बारात भी शामिल हुआ। इसी बारात में से नीलेश कही गायब हो गया।  देर तक नीलेश नही दिखा तो परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की।

बहुत देर तक तलाशने के बाद नीलेश नही मिला तो परिजनो ने पुलिस को सूचना दी, नरवर पुलिस ने परिजनो की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने नीलेश को तलाशना शुरू कर दिया। 

इसी बीच पुलिस अधीक्षक एमएल छारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरिया के कुछ बदमाशों के साथ उक्त बालक को देखा गया है जिस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। बदमाशों ने दबाव बढ़ता देख बालक को एक बस में बिठाकर रवाना कर दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया था

इसके बाद नरवर पुलिस ने  बालक की निशानदेही पर हुलिया तैयार किया और ग्राम पार्वती नदी के पास जैन बाबा मंदिर से आरोपी जितेन्द्र पुत्र राजाराम बघेल निवासी मगरौन, बृजमोहन पुत्र महाराज सिंह जाटव, तेज बहादुर पुत्र रामहेत जाटव, रवि पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी झिरिया को गिर तार कर लिया जबकि अपहरण की साजिश रचने का मु य आरोपी गोलू रावत मौके से भागने में सफल रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!