SBI के ATM से 16 लाख छूमंतर, प्रबंधन गुमसुम

0
शिवपुरी। शहर के एसबीआई के एक एटीएम मशीन से जादुई तरीके से 16 लाख रूपए की नकदी गायब होन का मामला प्रकाश में आया है। मामला कोतवाली में आवेदन के रूप में पहुंच चुका है।

जानकारी के अनुसार शहर की शिवमंदिर टॉकिज के पास स्थित एसबीआई के एक एटीएम से 16 लाख रूपए गायब है। इस पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि ना ही एटीएम को तोडा गया है और ना ही कोई साईबर क्राइम किया गया हे परन्तु 16 लाख रूपए गायब है।

इस कारण बैंक प्रबंधन और बैंको के एटीएम में कैस फीडिंग का काम करने वाली एफएसएस नेट कंपनी के अधिकारी कोमा में है कि उक्त एटीएम में फीड की गई 16 लाख रूपए की राशि आखिर कहां छुमंतर हो गई। 

इस पूरे मामले में कंपनी के भरत शाक्य ने एक शिकायती आवेदन भी कोतवाली पुलिस को गुरूवार की शाम को दिया है। खास बात यह है कि 16 लाख मिसिंग की यह घटना तीन दिन पहले की है लेकिन बैंक प्रबंधन और कंपनी दो दिन तक इस मामले मेे अपना गणित लगाते रहे फिर गणित ना लगा तो पुलिस के पास पंहुच गए। बताया गया है कि बैंक प्रबंधन ने 16 लाख रूपए गायब होने का एक आवेदन शिवपुरी कोतवाली को दिया है। इधर जैसे ही पुलिस के पास 16 लाख गायब होने का यह मामला सामने आया है तो पुलिस भी इस विचित्र मामले को लेकर फिलहाल सिर खुजा रही है।

पुलिस का इस मामले से कोई लेना-देना नही है। कंपनी के लोग ही सही केलकुलेशन नही कर पा रहे है। हां 16 लाख रूपए गायब होने का एक शिकायती आवेदन तो आया है।
सुनील श्रीवास्तव
टीआई कोतवाली शिवपुरी

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!