पारूल से अल्टो और अनीता से दो लाख की मांग

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलो में दहेज की मांग न पूरी होने पर प्रताडि़त दो महिलाओं की शिकायत पर उनके ससुरालीजनो के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है।

दोनो ही मामलों में महिलाए कई दिनो से पीडि़त थी और आज उन्होने इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

पहले मामले में सिद्धेश्वर कॉलोनी निवासी पारूल पुत्री शैलेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि उसकी शादी 1 दिसंबर 2014 को उसकी शादी इंद्रपुरम कॉलोनी आर्शीवाद हास्पिटल के पास रहने वाले वैभव शर्मा के साथ हुई थी।

उस समय सबकुछ देने के बाद भी ससुराल पक्ष से पति वैभव, ससुर विजय शर्मा, सास अनीता व ननद रिचा आए दिन पारूल को दहेज में एक अल्टो कार लाने के लिए परेशान करने लगे।

आज परेशान होने के बाद पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई वही दूसरे मामले में बैंक कॉलोनी में रहने वाली अनीता पत्नी रविन्द्र धाकड़ ने अपनी शिकायत में बताया उसकी शादी मई 2013 में हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद पति रविन्द्र, ससुर जगराम व सास रामकली उसे दहेज में 2 लाख रूपए लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। पुलिस ने दोनो ही मामलो में प्रकरण कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।