किसान के पुत्र का अपहरण, पुलिस की कई पार्टिया सर्चिग में जुटी

0
शिवपुरी। सतनवाड़ा के ग्राम कांकर से एक नौजवान का शनिवार की देर शाम उस समय अपहरण हो गया जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से शिवपुरी के लिए निकला था। युवक को शिवपुरी की सीमा पुजारी होटल पर बाइक पर देखा गया लेकिन इसके बाद से वह अचानक से गायब हो गया।

रात को युवक के पिता के मोबाइल पर युवक के नंबर से ही फोन आया कि उसका पुत्र व बाइक हमारे पास है और इतना बोलकर फोन करने वाले ने कॉल काट दिया। इसके बाद आनन-फानन में परिजन सीधे थाने पहुंचे जहां पुलिस ने पहले तो गुमशुदगी दर्ज कर ली और बाद में आज रविवार को पीडि़त पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

अपहृत के पिता की मानें तो अभी हाल ही में संपन्न हुए सरपंच के चुनाव के दौरान उसने जीतने वाले प्रत्याशी का प्रचार किया था जिससे गांव में चुनाव लड़े अन्य प्रत्याशी उससे बैर रखने लगे और इसी कारण से किसी ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!