शिवपुरी। इंदार थाना के ग्राम हम्आरा में पांच माह पूर्व एक किशोरी के साथ युवक ने अपनी पत्नी के सहयोग से अपने ही घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के कुछ दिन बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई तब कहीं जाकर परिजनों व अन्य लोगो को घटना की जानकारी मिली। परिजनो ने पीडि़ता को शनिवार थाने ले जाकर युवक व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जहां युवक के खिलाफ दुष्कर्म वही पत्नी के खिलाफ अपराध में सहयोग करने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ह आरा निवासी बसंता काछी ने गत 5 माह पूर्व अपनी पत्नी कल्लो बाई के द्वारा अपने पड़ौस में रहने वाली 16 वर्ष की किशोरी को घर में बुला लिया और बाद में कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक व उसकी पत्नी ने किशोरी को इस घटना के बारे में किसी से बताने से मना कर दिया और धमकी दी कि अगर तूने किसी को बताया तो वे तुझे और तेरे परिजनो को जान से मार देंगे। बाद में बीते रोज जब किशोरी गर्भवती हुई तो किशोरी के परिजनो ने इसका कारण पूछा तो किशोरी ने अपने साथ हुए दुराचार के बारे में परिजनो को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने कुछ दवाईयां खिलाकर किशोरी का गर्भवात कराने की भी कोशिश की। इसके बाद परिजनो व पीडि़ता ने बीते रोज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनो पति व पत्नि के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।