शिवपुरी। 2 मार्च 2015- अभी-अभी खबर आ रही है कि पिछोर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को कमरे बंद कर उसके साथ बालात्कार कर मोबाईल से अश्लील वीडियो बनाकर पिछले चार माह से ब्लेकमेल कर रहा था। आज पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त बालिका ने पुलिस को दिये शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि 27 अक्टूबर 2014 को वह ग्राम बघरबारा से पिछोर पढऩे के लिये आई थी, जहां उसे आरोपी अश्वेन्द्र पुत्र पर्वत सिंह लोधी निवासी हरपालपुरा मिला और उसने उससे कहा कि वह उसके घर पर कुछ किताबें रखी हुई हैं जिन्हें वह उसे देना चाहता है।
आरोपी की बातों में आकर बालिका उसके साथ पिछोर के बड़ा गांव में स्थित उसके घर पर चली गई, जहां आरोपी ने घर का दरबाजा बंद कर उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया। बलात्कार के बाद आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिये और उसे धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को भी बतायेगी तो वह उसे मार डालेगा। जिससे बालिका सहम गई और उसने घटना का जिक्र किसी से भी नहीं किया।
जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और आये दिन वह उसे उसके अश्लील फोटो दिखाकर संंबंध बनाने के लिये दबाव बनाने लगा जिससे बालिका परेशान हो गई और उसने हिम्मत जुटाकर आरोपी के किये कृत्य को उजागर करने का मन बना लिया ।
कल अपने पिता को आरोपी की करतूत बता दी जिस पर उसके पिता ने कल अपनी बेटी के साथ थाने में शिकायती आवेदन दिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।