शिवपुरी। करैरा थाना क्षेंत्र के ग्राम टीला रोड़ किनारे आज सुबह एक अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के दोनो पैर रस्सी से बंधे हुए थे जिससे मामला हत्या का जान पड़ रहा है वही मृतक की उम्र 30 से 35 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस की मानें तो आज सुबह मौके से गुजर रहे कल्याण कुशवाह ने रोड़ किनारे उक्त युवक की लाश पड़ी देखी तो वह घबरा गया और उसने सीधे पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर टीआई कैलाशबाबू आर्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और मृतक के जेंब की तलाशी ली तो उसकी जेंब में केवल एक माचिस मिली ,इसके अलावा मृतक जींस का पेंट व नीली शर्ट पहने हुए है लेकिन मृतक की शिना त नही हो पाई है।
जिन परिस्थितियों में युवक की लाश मिली है उससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का जान पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच जारी कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।