जायका होटल में 2 साल से बंधुआ था नेपाली मासूम

0
शिवपुरी। आज दोपहर में शिवपुरी के होटल से नेपाल का रहने वाला एक नाबालिग मासूम को चाईल्ड लाईन ने बंधुआगिरि से मुक्त कराया है। बताया गया है यह मासूम पिछले दो वर्ष से इस होटल में सिर्फ रोटियों में ही काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनो चाईल्ड लाईन को स्थानीय नागरिको से सूचना मिली थी कि सर्कुलर रोड भारतीय विद्यालय के सामने स्थित जायका होटल पर एक नेपाली बच्चा पिछले दो वर्ष से बधुंआ मजदूरी कर रहा है इस सूचना पर चाईल्ड ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्रम निरिक्षक सहित पुलिस टीम को सूचना दी इस सूचना पर एक टीम का गठन किया जिसने दोपहर 2 बजे जायका होटल पर दबिश देकर यहां से उक्त बच्चे को बरामद किया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ की तो बच्चे ने अपना नाम कोमल उर्फ तिलक उम्र 15 वर्ष निवासी नेपाल उम्र 14 बताया पूछताछ के बाद पुलिस ने इस बच्चे को चाईल्ड लाईन की सुपुर्द कर दिया चाईल्ड लाईन ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां सेे इसे बालग्रह भेज दिया है जल्द ही उसे नेपाल भेजे जाने की कार्यवाही की जाऐगाी।

इस तरह गायब हुआ कोमल
आज शिवपुरी के जायका होटल से बरामद मासूम जब वह 9 साल का था वह अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ वह लखनउ आया हुआ था रेलवे स्टेशन पर कोमल बिछड गया था और वहां मानव तस्कर गिरोह के हाथ लग गया था।

जिसने उसे लखनऊ के एक होटल में कुछ माह तक काम कराया फिर ग्वालियर बेच दिया गया जहां इसने परवीन किराना स्टोर एव बृजबृसी होटल में 3 वर्ष तक बंधुआ मजदूरी कराई गई बृजबासी होटल से लगभग दो वर्ष जायका होटल का संचालक शिवपुरी अपने साथ ले आया जहां इससे बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी और आज इसे चाईल्ड लाईन की सूचना पर बरामद किया है

गलती पर होती थी पिटाई
जायका होटल से बरामद नबालिग कोमल ने बताया कि जायका होटल का संचालक उसे प्रतिमाह 3 हजार रू, खाना और रहने की बात कहकर ग्वालियर से शिवपुरी ले कर आया जहां उसने दो वर्ष भी काम किया फिर भी होटल संचालक द्वारा कोई रााशि नही दी गई कोमल ने बताया छोटी सी गलती होने पर उसकी बडी ही निर्ममता से पिटाई होती थी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!