इंजेक्शन लगाते ही युवक ने तोडा दम, परिजनो का अस्पताल में हंगामा

0
शिवपुरी। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में एक युवक की मौत के बाद सोमवार शाम उसके परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया।

ग्राम मुबारिकपुर निवासी बादल पुत्र बालकिशन आदिवासी उम्र 16 वर्ष को तीन दिन पहले उसके परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान सोमवार शाम 5 बजे बादल की मौत हो गई बादल की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर गाली गलौज कर हंगामा मचाया।

बादल की मौत के बाद उसके पिता का कहना था कि रात को बादल की गर्दन में दर्द हुआ इसके बाद नर्स ने बादल को एक इंजेक्शन लगाया इंजेक्शन लगते ही बादल को उल्टी हुई और उसकी हालत बिगडती चली गई बकौल बालकिशन उसने कई बार नर्सों को बुलाया, लेकिन वह नहीं आईं, इसी कारण उसके बेटे की मौत हुई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!