शिवपुरी। बदरवास ब्लॉक के ग्राम अकाझिरी में शराब पिलाकर एक युवक की हत्या कर दी है और पुलिस उसकी एफआईआर भी दर्ज नही कर रही है। मृतक की पत्नि ने आज एसपी ऑफिस आकर एसपी शिवपुरी से हत्यारो के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।
बदरवास ब्लॉक के ग्राम अकाझिरी में रहने वाली मृतक शिवराज जाटव की पत्नी सुशीला जाटव ने पुलिस अधीक्षक एमएल छारी से की फ रियाद में कहा है कि उसका पति पांच माह बाद इंदौर से मजदूरी करके लौटा था।
9 फरवरी की सुबह 10 बजे गांव में रहने वाले आरोपी शिशुपाल पुत्र भरोसा बाल्मीक, हरिओम पुत्र कुसमी, जगदीश पुत्र जीना धानुक व वीरसिंह पुत्र हरिया बाल्मीक को बच्चू मास्टर ने शराब पीने के लिए 200 रुपए दिए आरोपियों ने शराब के नशे में उसके पति को गांव से बाहर तीन किलोमीटर दूर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।
पीडिता का कहना है कि यहां आरोपियों ने शिवराज की हत्या कर उसे कुएं में पटक दिया फिर उसके पति के भाई सुरेश व मोहरसिंह ने थाने में रिपोर्ट की, लेकिन मायापुर पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर हत्या की कायमी नहीं की है।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।