शिवपुरी। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की आग लगने से मौत हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि महिलाओं ने स्वयं आग लगाई या फिर किसी ने आग लगाकर उनकी हत्या की अथवा वह दुर्घटना का शिकार हुईं।
दो महिलाओं में से राधा पत्नी आकाश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी फिजीकल रोड की रहने वाली हैं आज वह जली हुई अवस्था में अस्पताल लाईं गईं जहां उसकी मौत हो गई, वहीं गौशाला क्षेत्र में रहने वाली नज्मा पत्नी अनवर उम्र 45 वर्ष की भी जल जाने से मृत्यु हो गई। उसे भी जली हुई अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।