कलेक्टर/एसपी ने वनवे रोड का किया अवलोकन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी शहर में नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला मुख्यालय पर स्थित ठण्डी सड़क को विकसित किए जा रहे वन-वे मार्ग का जिला कलेक्टर राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक एम.एल.छारी ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, मु य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी  कुशवाह, यातायात प्रभारी  ए.के.राय आदि साथ थे।

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सब्जी मण्डी रोड से ठण्डी सड़क को जोडऩे वाले मार्ग का लेवल ठीक कराने के कार्य को तेजी के साथ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बताया गया कि माधव चौक से कोर्ट रोड जाने वाले वाहन सीधे जा सकेंगे जबकि कोर्ट रोड से आने वाले वाहन सब्जी मण्डी रोड़ से परिवर्तित होकर ठण्डी सड़क होकर माधव चौक पहुंचेगे।

इस मौके पर बताया गया कि माधव चौक से कोर्ट रोड़ वाले मार्ग के दोनों साईडो पर खड़े होने वाले वाहन तीन दिन एक साईड और तीन दिन दूसरे साईड पर खड़े होंगे। जिससे वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!