शिवपुरी। नरवर में अपने मामा के घर रहने वाले एक किशोर का बीते रोज अपहरण हो गया। छात्र घर से कोचिंग जाने की बोलकर निकला था लेकिन वह देर रात तक अपने घर वापस नही आया।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नरवर कस्बे में रहने वाला १६ वर्षीय छात्र प्रमोद बाथम अपने मामा सुमेर बाथम के घर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। बीते रोज वह अपने घर में कोचिंग जाने की बोलकर निकला और देर रात तक घर वापस नही आया।
परिजनो ने यथासंभव उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नही चला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।