तेल प्रतिष्ठानों के सेंपल जमा किए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी. जिले के नागरिकों द्वारा खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायत प्राप्त होने पर जिला कलेक्टर राजीव दुबे के निर्देशन में शहर के तीन बड़े थोक विक्रेताओं के तेल प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल के नमूने (सेंपल) लेकर जांच हेतु प्रयोग शाला को भेजे गए।

परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण शिवपुरी  भारत भूषण पाण्डेय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा शहर के तीन बड़े थोक विक्रताओं मै.शरद निर्मल तेल विक्रेता माधव चौक शिवपुरी, मै.नीरज सैल्स एजेन्सी गोयल साहब का बाड़ा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास शिवपुरी तथा मै.हरिशंकर अशोक कुमार मिर्ची बाजार शिवपुरी से सोयातेल के नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोग शाला को भेजे गए।

इस दौरान नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी श्री अवधेश सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।
पाण्डेय ने बताया कि नमूने लेने की कार्यवाही की जानकारी मिलते ही मसाले वाले व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए। नमूने लेने की कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़क प की स्थिति निर्मित है, खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्यवाही आगामी दिवसों में भी जारी रहेगी। नमूने लेने की कार्यवाही की आमजन द्वारा भी सराहना की गई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!