शिवपुरी। विगत दिवस बदरवास थाना क्षेत्रांतर्गत बारई रोड पर रहने वाला बालक विष्णु कुशवाह और उसकी बुआ के दो लड़के अपने दो भाइयों की पिटाई से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर भाग गये थे जिन्हें पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिये गुना से अपनी बुआ के घर से बरामद कर लिया है और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विदित हो कि विष्णु, अनिकेश और राहुल कुशवाह की उनके भाई सुनील और मनोज कुशवाह ने बंधक बनाकर मारपीट की थी जिस कारण वह तीनों 25-26 की दर यानी रात घर भाग गये थे।
वह अपने साथ मोबाइल भी ले गये थे और उनसे संपर्क किया गया तो उक्त तीनों बालक घर वापस न लौटने की बात कह रहे थे और अपने भाइयों पर प्रताडऩा के आरोप लगा रहे थे।
इस मामले में पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट पर से गुमशुदगी का प्रकरण पंजीबद्ध किया था और पुलिस ने बालकों के मोबाइल को ट्रेस किया तो बीती शाम उनकी लोकेशन गुना में पाई गई जहां से पुलिस ने तीनों बालकों को पकड़ लिया और बदरवास लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।