ढाई माह बाद दर्ज कराया चोरी का मामला

0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में कल बीना की रहने वाली एक महिला ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है। उक्त मामला शिवपुरी के माधवनगर का है, जहां विवाह समारोह के दौरान यह घटना घटित हुई थी और उक्त घटना को घटित हुए ढाई माह से अधिक का समय बीत गया है। जिस पर कल पीडि़त महिला ने यह प्रकरण दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत वर्ष की 8 दिसम्बर को बीना की रहने वाली रीता पत्नी सुरेश कुशवाह शिवपुरी के माधवनगर में रहने वाले रिश्तेदार लक्ष्मण सिंह कुशवाह के घर पर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिये आई थी।

 जहां समारोह के दौरान अज्ञात चोर ने उसके शूटकेस से एक सवा तौले का सोने का हार, तीन तौले की सोने चूडिय़ां और चांदी की पायलें चोरी कर लीं थी।

उस समय फरियादी रीता ने अपने रिश्तेदारों और वहां आये हुए मेहमानों ने पूछताछ की और अपने स्तर पर छानबीन की। इस घटना को घटित हुए ढाई माह से अधिक बीत गया जब फरियादिया को लगा कि अब वह चोरों को पकडऩे में सफल नहीं हो सकेगी तो उसने पुलिस की शरण ली और कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!