खरगोश के शिकारियों को डाकू बनाने पर तुली है बदरवास पुलिस

0
शिवपुरी। पुलिस भी कई मामलों में माइंडसेट के साथ आगे बढ़ती है, फिर चाहे असलियत कुछ भी हो। मामला बदरवास थाने का है यहां 2 युवकों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है, युवकों का कहना है कि वो शौकिया तौर पर खरगोशों का शिकार करने आए थे लेकिन पुलिस मानने को तैयार ही नहीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरवास थाना प्रभारी तिमेश कुमार छारी को सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार लेकर एबी रोड पर स्थित ईसरी पुल पर देखे गये हैं जिस पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां से अब्दुल खदीर पुत्र हुसैन खां निवासी याना, ताहिर पुत्र अजीज खां निवासी ज्ञानपुर गुरैया थाना नई सरायं को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली गई तो उन पर एक 12 बोर की बंदूक व 5 जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस ने जब उक्त बंदूक का लायसेंस पकड़े गये आरोपियों से मांगा तो उनके पास लायसेंस नहीं था जिस पर पुलिस ने दोनों को गिर तार कर लिया और उनका बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 19 सीए 1631 जब्त कर लिया तथा दोनों को थाने ले आये, जहां उनसे पूछताछ की जिस पर उन्होंने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिये वहां नहीं आये थे।

वह तो हाईवे किनारे घूमने वाले खरगोशों का शिकर करने के लिये आये हुए थे, लेकिन पुलिस को दोनों आरोपियों को पुलिस की बात पर विश्वास नहीं हुआ और पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!