अज्ञात वाहन से भिडे, पति की मौत, पत्नि घायल

0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के फोरलाइन हाइवे पर बीती रात्रि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दंपत्ति घायल हो गये। बाद में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपाल पुत्र लालाराम उम्र 45 वर्ष निवासी डुमगुना अपनी पत्नी बतीपाल को लेकर अपने गृहगांव बमरौली से डुमगुना मोटरसाइकिल से जा रहा था।

 जैसे ही वह काली पहाड़ी के पास हाइवे पर पहुंचा तभी एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर दे दी जिससे दोनों घायल हो गये। बाद में शिवपाल ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!