शिवपुरी। पोहरी के ग्राम जाखनोद निवासी एक युवक के साथ वोट न देने के कारण मारपीट कर एक प्रत्याशी के समर्थंक ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जाखनोद निवासी सोम पुत्र राधे आदिवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीडि़त ने बताया है कि गांव में रहने वाला भूपथ पुत्र गोपाल यादव २१ फरवरी की रात उसके घर आया और उसने उसे पैसे देकर उसके प्रत्याशी को वोट देने की बात कही।
सोम ने जब पैसे लेकर वोट देने से मना कर दिया तो भूपथ ने सोम के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।