तिघरा में कल पुन: होगा मतदान, SDM एवं SDOP रहेंगे तैनात

0
शिवपुरी। कल हुए ग्राम पंचायत तिघरा में मतदान में पुलिस और पब्लिक के बीच की टकराहट के कारण मतदान रोक दिया था। इस कारण इस ग्राम पंचायत में कल मतदान पुन: कराया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के विकासखण्ड पोहरी के मतदान केन्द्र क्रमांक-164 नवीन प्राथमिक शाला भवन तिघरा में स्थगित किए मतदान को 24 फरवरी 2015 को प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान पुन: शुरू करने की स्वीकृति दी है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने बताया कि मतदान केन्द्र क्रमांक-164 नवीन प्रा.शाला भवन तिघरा में नियम 71(1) के तहत उन मतदाताओं को जिन्होंने स्थगित मतदान के पहले अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है, उन्हें पुन: मत देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियम 71(2) एवं नियम (न) के तहत पीठासीन अधिकारी को नई मतपेटी एवं नई ईव्हीएम मतदान हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीएम एवं एसडीओपी पूरे समय मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहे


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पोहरी को निर्देश दिए कि वे  24 फरवरी को प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संयुक्त रूप से मतदान केन्द्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराना सुनिश्चित करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!