शिवपुरी। नरवर के पास स्थित पोए के हनुमान मंदिर के पास आज सुबह दो बाइकें आपस में जा टकराई। इस हादसें में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे पहले नरवर से जिला अस्पताल लाया गया वही डॉक्टरों द्वारा रैफर करने के बाद दोनो को ग्वालियर भेजा गया है। दूसरी बाइक चालको को भी मामूली चोटे आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमोलपठा निवासी संजय परिहार व कुंडलपुर में रहने वाला छोटे राजा दोनो आज सुबह बाइक पर सवार होकर नरवर से करैरा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले पोए हनुमान मंदिर के मोड़ पर सामने से आ रही एक बाइक से दोनो बाइक सवार युवक तेज गति से जा टकराए। इस भीषण हादसे में संजय व छोटे राजा को गंभीर चौटे आई है। दोनो को पहले नरवर के स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दोनो को ग्वालियर रैफर कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।