महिला के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

0
शिवपुरी। नरवर के ग्राम भीमपुर निवासी एक महिला के साथ उसी के पड़ौस में रहने वाले एक युवक ने पीडि़ता के घर में घुसकर बीती रात दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वही पीडि़ता ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भीमपुर में रहने वाली एक २५ वर्षीय महिला बीती रात अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसके पड़ौस में रहने वाला लोकेन्द्र कुशवाह रात करीब ११ बजे महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ जबरन बुरा काम कर दिया। बाद में आरोपी पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और महिला घर में अकेली थी। सुबह महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है, आरोपी अभी पुलिस गिर त से फरार बताया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!