शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम पोटयाई निवासी एक युवक के सूने घर से अज्ञात चोर 50 हजार का माल चुराकर ले गए। चोरी गए माल में 20 हजार रूपए नकदी शामिल है। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पोटयाई निवासी हरिकिशन(40) पुत्र ललुआ जाटव बीते रोज अपने खेत पर था और घर में कोई नही था जिसके चलते घर सूना था।
इसी का ला ा लेते हुए अज्ञात चोरो ने घर में धावा बोल दिया और घर से 20 हजार रूपए नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात मिलाकर 50 हजार की चोरी की घटना को अंजाम देकर चले गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।