शिवपुरी। गोवर्धन थाना पुलिस ने एक सूचना पर से ग्राम धौरिया से एक युवक के घर से 21 पेटी देशी अवैध शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब 55 हजार रूपए की बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिर तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है उक्त शराब चुनाव में बटने आई थी।
थाना प्रभारी संजय बरैया को सूचना मिली कि ग्राम धौरिया में एक युवक अवैध शराब की पेटिया उसके घर रखी है। सूचना पर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापामार कार्रवाई की तो शिवदयाल(50) पुत्र अंगदराम धाकड़ के घर से पुलिस को 21 पेटी देशी शराब की मिली जो कि शिवदयाल ने बेचने के लिए अपने घर में रखी हुई थी।
पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 55 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।